फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर्रैया बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष से मारपीट

Thu, 07 Nov 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। नथऊपुर गांव में बुधवार को खेत में पराली फैलाने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
इस मामले मे बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट कर रुपये छीनने के आरोप में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि अधिवक्ता के साथ मारपीट और छिनैती की घटना की जांच की जा रही है। नथऊपुर गांव निवासी अधिवक्ता महिनाथ त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपने खेत में पराली फैलाने गए थे। विपक्षी राजनाथ, विवेक तिवारी, अमरनाथ, रंगनाथ से कहासुनी हो गई।
सभी ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया और जान से मारने की कोशिश की। हल्ला-गुहार सुनकर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलवार भाग निकले। ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें