फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सांसद बृजभूषण

Wed, 26 Apr 2023 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया के शिष्य पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। सपा नेता ब्रजेश मिश्र के संयोजन में बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में फल आदि का वितरण कर पूर्व सांसद को नमन किया गया।
विज्ञापन

सपा नेता कहा कि छात्र जीवन से ही समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले स्व. वृजभूषण तिवारी विद्वान होने के साथ ही अति सहज थे। कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि ऐसे महान व्यक्त्तित्व का मार्ग दर्शन मिला। वे समाजवाद की चलती-फिरती पाठशाला थे। उन्होंने आखिरी सांस तक समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने में जो योगदान दिया। इसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। नई पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के प्रिय शिष्य वृजभूषण तिवारी इतने सहज थे कि सांसद होने के बाद भी पैदल घर से निकल पड़ते। रिक्शे पर बैठकर आते-जाते थे। ऐसे महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। वे युवा पीढ़ी में समाजवाद का भविष्य देखते थे। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर अनिल कुमार चौधरी, प्रेम प्रकाश चौधरी, रामदीन यादव, सत्यम, विश्वनाथ चतुर्वेदी, अखिलेश मिश्र, सर्वेश मिश्र, संजय उपाध्याय, सुन्दरम आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें