कलवारी। बहादुरपुर क्षेत्र के आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जन्मस्थली अगौना में शुक्रवार को पूर्व विधायक रवि सोनकर ने ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत पौधारोपण किया। कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने लोगों से भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस मौके पर अभिनव उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया, डॉ प्रेम त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, श्रुति अग्रहरि, संकटा सिंह, सुरेश सिंह ,अखंड प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।