फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेलियाजोत पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
हरीश द्विवेदी की माता को श्रद्धांजलि देते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के पैतृक गांव तेलियाजोत पहुंचकर उनकी दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके साथ कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और संत-महात्मा भी पहुंचे।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह, मेहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल और उमेश मलिक, बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश वर्मा, पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी और विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. सतीश, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरदास महाराज, अयोध्या के महंत गौरी शंकर दास महाराज, राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष वीरू सिंह, बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, पूर्व विधायक अजय कपूर, पूर्व विधायक उमेश राणा, पूर्व उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग पंजाब सरदार निर्मल सिंह, भाजपा पार्षद राजेश मिश्रा सहित विभिन्न राज्यों के भाजपा पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अपूर्वा सिंह, सुनील मिश्रा, अमरेश पांडेय, संजय सिंह, मनीष सिंह ठाकुर, डॉ. मुकेश कुमार उर्फ मुन्ना सिंह यादव, अशोक कुमार साहनी, अनुपम पांडेय, देवेंद्र शर्मा, अरुण चौधरी, अंकित सिंह चंदेल, अखिल चतुर्वेदी, आञ्जनेय त्रिपाठी, जयप्रकाश मद्धेशिया, धर्मेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार बरनवाल, कुंवर राकेश प्रताप सिंह, विनय प्रकाश श्रीवास्तव और अपराजिता शर्मा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें