फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्व बीडीसी की करंट लगने से मौत

Fri, 27 Jun 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। क्षेत्र के कोटिया निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य उमा सिंह की बृहस्पतिवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग भागते हुए पहुंचे और शव लेकर घर चले गए। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोटिया के रहने वाले पूर्व बीडीसी उमा सिंह खेती करके अपने परिवार का गुजारा करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह 6:15 बजे अपने खेत में गए थे। रास्ते में किसी ने सिंचाई का मोटर लगाने के लिए जमीन पर बिजली का तार फैलाया था। लोगों का कहना है कि तार कहीं कटा हुआ था, जिसकी चपेट में उमा सिंह आ गए। झटका लगने के बाद उन्होंने बचने का प्रयास किया, लेकिन उनका हाथ कंटीले तार में फंस गया।
चीख पुकार सुनकर एक राहगीर ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे भी करंट का तेज झटका लगा तो वह अपनी जान बचाकर गांव की तरफ भागा और ग्रामीणों को सूचना दी। इस दौरान काफी देर तक वह करंट की चपेट में पड़े रहे। गांव के लोग खेत में पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें