फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फाॅरेस्ट गार्ड अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट में गुजारी रात

Sat, 16 Dec 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए फाॅरेस्ट गार्ड पद के अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार की रात कलक्ट्रेट पर गुजारी। शुक्रवार को दोपहर बाद डीएम अंद्रा वामसी से मिले अभ्यर्थियों ने अपनी बात रखते हुए मेडिकल बोर्ड के चिकित्सक डॉ. महेश प्रसाद को कठघरे में खड़ा किया। डीएम ने मामले को गंभीरता लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीएमओ डॉ. आरएस दुबे को दी है। सप्ताह भर में इसकी रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन

जिले में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन किए हुए अभ्यर्थियों का 11 व 12 दिसंबर को मेडिकल कराया गया। मेडिकल में धांधली का आरोप लगाते हुए अथ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार की सुबह सीएमओ के शिविर कार्यालय पर धरना दिया। अभ्यर्थियों का आरोप था कि उन्हें रुपयों के चक्कर में मेडिकल अनफिट कर दिया गया है। इसी बीच महिला अभ्यर्थी नेहा ने डीएम कार्यालय पर पहुंच गई और उसने डीएम को बताया कि उसे मेडिकल बोर्ड ने उसे अनफिट कर दिया था, जिसके बाद उसने सभी जांच सीएमओ संतकबीरनगर से कराई तो उसमें वह पूरी तरह से फिट पाई गई।
आरोप लगा कि बहुत से ऐसे अभ्यर्थी थे जिन्हें इसीजी रिपोर्ट के आधार पर अनफिट कर दिया गया था। इसी दिन शाम को अथ्यर्थी कलक्ट्रेट पहुंच गए। आधी रात तक वह कलक्ट्रेट पर डेरा जमाए रहे। यह लोग शुक्रवार को डीएम से मिले। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को पूरे प्रकरण की जांच करने, मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉ. महेश प्रसाद की महिला अभ्यर्थी नेहा की टीबी रिपोर्ट का सत्यापन करने तथा जो अभ्यर्थी फिर से मेडिकल कराने का आवेदन दें उनकी नए सिरे से मेडिकल कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने कहा कि डीएम के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी।
...
कोट
मामला गंभीर है। प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ शासन कार्रवाई होगी।
अंद्रा वामसी, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें