फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लौटने लगे परदेसी, ट्रेनों में जबरदस्त भीड़

विज्ञापन
ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के चलते तमाम यात्री नहीं बैठ पाए ट्रेन में।संवाद
विज्ञापन
गौर। सहालग की शुरुआत होने से पहले ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है, बड़े शहरों से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की खचाखच भीड़ देखने को मिल रही है, स्टेशन पर जैसे ही दिल्ली, मुंबई, पंजाब की ट्रेन पहुंच रही है, तो यात्रियों की जबरदस्त भीड़ ट्रेन से उतर रही है, इसका प्रमुख कारण शादी विवाह का समय बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में पिछले दो माह से कोहरे के चलते जहां एक्सप्रेस ट्रेनें काफी विलंब से चल रही थी, वहीं यात्रियों को अपनी यात्रा को लेकर ठंड के मौसम में मुश्किलों को सामना करना पड़ा। अब एक बार फिर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सहालग का सीजन शुरू होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लुधियाना, पंजाब, अमृतसर और जयपुर से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है।
स्लीपर और जनरल कोच में यात्रियों की ज्यादा भीड़ है, जनरल कोच में तमाम यात्रियों को सीट न मिलने से मजबूर होकर नीचे बैठकर व खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं, इस समय आम्रपाली एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें