बस्ती। आर्य समाज नई बाजार के तत्वावधान में तीसरे दिन वेद प्रचार कार्यक्रम कोषाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल नेतृत्व में हुआ। स्वामी श्रद्धानंद के सानिध्य में वैदिक यज्ञ कराते आचार्य विश्वव्रत ने बताया कि प्रत्येक गृहस्थ के लिए सबसे बड़ा अपना परिवार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां एक दूसरे की सेवा और रक्षा में सब लगे हुए हों उसको परिवार कहते हैं। आचार्य विश्वव्रत ने कहा कि वेद पढ़ने से मन हमारे वश में सात्विक हो जाता है। अनिद्रा, तनाव डिप्रेशन से दूर होते हैं। कार्यक्रम में देवव्रत आर्य ने संध्या वंदन और भजन प्रस्तुत किया। आर्य समाज प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि जन जन तक वेद और वैदिक संस्कृति का प्रचार ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेश शुक्ल, अजय बरनवाल, महिमा आर्य, उपेंद्र आर्य, विश्वनाथ, गणेश आर्य धर्मेंद्र कुमार, साक्षी कुमारी,मोहित, रवनीत,अनीता जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल रवि बाबू आदि उपस्थित रहे। संवाद