फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भेलमापुर में गन्ना क्रय केंद्र के लिए भाकियू ने ज्ञापन सौंपा

Tue, 12 Aug 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। भाकियू के सदस्यों ने सोमवार उप जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर भेलमापुर में गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग की। ज्ञापन में कुछ लोगों के अवरोध खड़ा करने पर आक्रोश जताते हुए क्रय केंद्र नहीं खोले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार को तहसील परिसर में एकत्रित भाकियू पदाधिकारियों ने भेलमापुर गांव में गन्ना क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर आ रही अड़चनों पर चर्चा की। एसडीएम को पत्र देकर बताया कि भाकियू की मांग पर समिति ने सहमति जताते हुए क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव भेजा गया था। पिछले वर्ष क्रय केंद्र खोले जाने प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।अब कुछ लोगों द्वारा क्रय केंद्र की राह में अड़चन पैदा की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने चेताया है कि अगर केंद्र नहीं खुला तो भाकियू धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर सत्य प्रकाश, हरिराम, राम चंद्र तिवारी, श्री नारायण, रविन्द्र नाथ द्विवेदी, मनोज कुमार, आज्ञाराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें