फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल: गोरखपुर ने कानपुर को दी शिकस्त

Wed, 26 Feb 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में गोरखपुर बनाम कानपुर के बीच मैच खेलती ​खिलाड़ी-
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के मौके पर राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का पांचवां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता के पांचवें दिन मंगलवार को गोरखपुर की टीम ने कानपुर और मेरठ ने मुरादाबाद की टीम को शिकस्त दी। तीसरा मैच आगरा बनाम लखनऊ के बीच खेला गया। यह मैच शून्य-शून्य से ड्रॉ हो गया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता मेंं पहला मैच गोरखपुर और कानपुर के बीच खेला गया। गोरखपुर ने कानपुर को दो-शून्य से हरा दिया। दूसरा मैच मेरठ बनाम मुरादाबाद के बीच खेला गया। मेरठ ने मुरादाबाद को चार-शून्य से शिकस्त दे दी। सौम्या सिंह ने तीन और मानसी ने एक गोल दागे।
विज्ञापन

तीसरा मैच आगरा और लखनऊ के बीच खेला गया, मगर मैच शून्य-शून्य से ड्रॉ हो गया। इसके पहले पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने मैच का उद्घाटन किया। उपक्रीड़ाधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। रेफरी की भूमिका उप्र फुटबाल संघ के मैच पर्यवेक्षक आरिफ नाजमी व फुटबाल संघ के जिला सचिव उपेंद्र शुक्ला ने निभाई।
विज्ञापन

इस मौके पर हैंडबाल प्रशिक्षक विकास कुमार सोनकर, आशुतोष पांडेय, हॉकी प्रशिक्षक अस्मिता गुप्ता, एथलेटिक्स राखी कुशवाहा व वरिष्ठ एथलेटिक्स राकेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें