फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यूजीसी के समर्थन में निकाली पदयात्रा, राष्ट्रपति को ज्ञापन

विज्ञापन
यूजीसी के समर्थन में निकाली गई पदयात्रा में शामिल लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बस्ती। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर लेकर स्थगन आदेश के बावजूद समर्थन और विरोध में आंदोलनों, धरना प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

मंगलवार को बहुजन एकता मंच की ओर से यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में राजकीय इंटर काॅलेज से जिलाधिकारी कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गई। पद यात्रा के दौरान लोग एससी-एसटी, ओबीसी आवाज दो हम एक हैं, भेदभाव नहीं अधिकार चाहिए की तख्तियां लिए हुए थे।
पद यात्रा डीएम कार्यालय पर पहुंची तो सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती के माध्यम से राष्ट्रपति को छह सूत्री ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि यूजीसी के नए नियमों को लागू किया जाय। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत के संविधान, सामाजिक न्याय, समानता एवं मानवीय गरिमा में अटूट विश्वास रखने वाले नागरिक हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने के बाद सरदार सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बृजेश पटेल, भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सचान, राम प्रकाश पटेल, बुद्धि प्रकाश एडवोकेट, तिलकराम गौतम ने कहा कि यूजीसी समता स्थापित करने की दिशा में बढ़ा हुआ कदम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें