फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था चाक-चौबंद, बूथों से लाइन नदारद

Tue, 28 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
बस्ती। सदर विधान सभा मे खैर इंटर कॉलेज बूथ पर मुस्लिम महिलाओ में दिखा उत्साह।
विज्ञापन
इस बार का विधानसभा सामान्य निर्वाचन व्यवस्थाओं के मामले में बहुत आगे रहा। वोटर गाइड लाइन के साथ मतदान पर्ची व पहचान के तमाम विकल्पों ने बूथों पर लंबी लाइन से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि कुछ क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम न होने की शिकायत जरूर रही।
विज्ञापन


इस बार के चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि मतदान पूर्व जितना शोर शराबा था वह वोटिंग के दिन कहीं नजर नहीं आया। जिले की पांच सीटों के लिए 18.11 लाख मतदाता सुबह सात बजे से धीमी गति से मतदान केंद्र पर जुटने शुरू हुए । सात बजे से नौ बजे तक कुल मत प्रतिशत 9.8 रहा तो 11 बजे 26.3 प्रतिशत पर पहुंच गया। एक बजे तक 39.16 फीसदी मतदान हुआ जो शाम तीन बजते- बजते 51 फीसदी पहुंच गया। वोटर पर्ची और मतदाता सूची की खामियों में सुधार से छुटपुट छोड़ कहीं किसी मतदाता को परेशानी नहीं हुई। व्यवस्था में लगे लोगों के साथ साथ मतदाता स्वयं भी बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार जनों को पहले वोट देने की सहूलियत देते देखे गए। 

बूथों में अंदर पैरा मिलिट्री और बाहर पुलिस बल की धाक के चलते कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी भी सामने नहीं आई। चौक चौबंद व्यवस्था का नतीजा था कि कहीं यदि लाइन लगी तो महज आधे घंटे में मतदान कर लोग घर चले जाते थे। हर्रैया, महादेवा, रुधौली, कप्तानगंज और सदर के कई मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में शांति को लेकर चुनाव आयोग के कार्यों को सराहा और कहा कि मतदान में कोई असुविधा नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें