फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रक्षाबंधन के बाद जागा खाद्य सुरक्षा विभाग, मिठाई व चाट के नमूने लिए

Thu, 22 Aug 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों में मचा हड़कंप, दुकानें बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। रक्षाबंधन बीतने के बाद जगे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार की शाम करीब 5 बजे चेकिंग अभियान चलाया। अभियान की खबर सुनकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मिठाई-चाय, फास्टफूड व किराना की दुकानें बंद कर दी गईं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानपुर भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के सोनहा बाजार, भिरिया, भानपुर, पचमोहनी व सिसवा बरुआर सहित अन्य बाजारों, कस्बों में चेकिंग की भनक लगते ही व्यापारी मिष्ठान की दुकानों का शटर बंद कर दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि भिरिया ऋतुराज बाजार में राजू मिष्ठान की दुकान, सिसवा बरुआर में संजय की चाट के दुकान से चाट के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चौधरी, धन्नजय व सुवेष कुमार के साथ स्थानीय पुलिस टीम शामिल रही। सोनहा बाजार में इसकी खबर सुनते ही दुकानों के शटर, दरवाजे बन्द होने के साथ कई दुकानों के काउंटर पर पर्दा तक गिर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें