हर्रैया। कस्बे की एक मिष्ठान की दुकान की शिकायत भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से की। उनका आरोप था कि दुकान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसी के बाद खाद्य निरीक्षक सोमवार को संबंधित दुकान पर पहुंचकर मिठाइयों का नमूना लिया।
नमूने लेने के बाद खाद्य निरीक्षक ने बताया कि इसे लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। भाजपा नेता का कहना था कि कि सोमवार को वह अपने साथियों के साथ कस्बे में जलपान आदि के लिए रुके। उन्होंने रसमलाई का ऑर्डर दिया। मगर मिठाई के स्वाद और देखने में उन्हें गड़बड़ी नजर आई। इसको लेकर दुकानदार से उनकी बहस हो गई। उन्होंने तत्काल सैंपलिंग कराने के लिए खाद्य निरीक्षक से शिकायत की।
मिलावटी मिठाई बिकने की खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मौके पर पहुंचे खाद्य निरीक्षक धनंजय सिंह ने दुकान से मिठाइयों का नमूना लिया। बताया कि भाजपा नेता के द्वारा खरीदी गई रस मलाई का नमूना सहित अन्य मिठाइयों का भी नमूना भरा गया है। यदि जांच में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी। संवाद