फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा : 36 घंटे तक की देरी से आ रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
माया देवी, चईयाबारी।
विज्ञापन
बस्ती/गौर। कोहरे का असर एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर जबरदस्त पड़ रहा है। ट्रेनें आठ से 36 घंटे की देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को जाने वाली बरौनी क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 36 घंटे की देरी से बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंची। भीषण ठंड में यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन के इंतजार में पूरी रात बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे समय सारिणी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली बरौनी क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार सुबह 4:57 बजे आने का समय था। कोहरे के चलते यह ट्रेन 36 घंटे लेट हो जाने से शनिवार को शाम पांच बजे के बाद स्टेशन पहुंची। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सुबह 8:19 बजे आने का समय था। आठ घंटे विलंब होने से यह ट्रेन 4:30 बजे बस्ती स्टेशन पर आई।
मोरध्वज एक्सप्रेस 3:30 घंटे, दरभंगा-अमृत भारत एक्सप्रेस 3 घंटे, बरौनी-क्लोन स्पेशल 12:30 घंटे, अयोध्या-भटनी मेमो पैसेंजर एक घंटे, गुवाहाटी-अमरनाथ एक्सप्रेस 4:30 घंटे, अवध-आसाम एक्सप्रेस ढाई घंटे, लखनऊ एक्सप्रेस 2 घंटे, बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ढाई घंटे व दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कभी-कभी ब्लॉक के चलते ट्रेनों को लेट हो जाना पड़ता है। इस समय कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

माया देवी, चईयाबारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें