फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, दृश्यता भी रही कम

Sat, 25 Jan 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दोपहर में धूप खिली तो बढ़ गई गांधी बाजार की रौनक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सुबह-शाम की सर्द हवा से कंपकंपी बरकरार है। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी की। मगर, दोपहर में खिली धूप से लोगों को राहत मिली है। मौसम का यह परिवर्तन बृहस्पतिवार से देखने को मिल रहा है। धूप खिलने से बाजार और पार्क में रौनक दिखी।
दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आने लगी है। दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
ठंड से जनजीवन प्रभावित है। रात में सफर करने वाले यात्री ठंड से परेशान हो रहे हैं। ट्रेनों में स्लीपर और जनरल कोच में यात्रा करने वालों को सर्द हवा से कंपकंपी छूट रही है तो बस से रात में यात्रा करने वालों का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस की खिड़की का शीशा थोड़ा भी खुलने पर सर्द हवा के झोंके से यात्री परेशान हो रहे है। कोहरे के कारण ट्रेन और बस विलंब से स्टेशन पर पहुंच रही है।
ऐसे में ट्रेन के इंतजार में यात्रियों की परेशानी बढ़ जा रही है। गोरखपुर से बस से यात्रा कर सुबह आठ बजे बस स्टेशन पहुंचे मनीष कश्यप ने बताया कि बस का शीशा अगली सीट पर बैठे यात्री ने खिसका दिया।
बाहर की सर्द हवा के झोंके ने परेशान कर दिया। आग्रह के बाद बस का शीशा बंद करने के बाद स्थिति सामान्य हुई।
पिछले दो दिन से दोपहर में धूप खिलने से जनमानस को रहत मिली है। लोगों की दिनचर्या सही हो रही है।त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें