मेडिकल कॉलेज के छात्रों से रूबरू हुए पीएम
महसो (बस्ती)। पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी जयंती की पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज रामपुर के छात्र-छात्राओं व प्रोफेसरों से साढ़े तीन बजे ऑनलाइन हुए। 50 मिनट के अपने भाषण में प्रधानमंत्री नागरिक संशोधन कानून के बारे में जागरूक किया। शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि अंतरात्मा की आवाज सुने कि मोदी ने जो किया है वह देश हित में है अथवा नहीं।
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी उच्च स्तरीय चिकित्सा विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जिला सहित सूबे के 23 मेडिकल कॉलेजों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़े। सरकार के कार्यकाल की पूरी फेहरिस्त रखी। प्रधानमंत्री ने देशवासियों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार की मंशा भी बताई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत कुमार, मुख्य कोषाधिकारी एसएन त्रिपाठी, डाू. जीएम शुक्ल, डॉ. अलका शुक्ला, डाू. अनिल यादव, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. ज्ञानप्रकाश मिश्र, डाू. प्रियंका राय, डॉ. प्रियंका केसरवानी, डाू. वंदना उपाध्याय मौजूद रहीं।