फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री स्टेशन पर ठिठुरते हुए कर रहे इंंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भीषण ठंड एवं कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों संचलन अनियमित हो गया है। अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है। प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार के दौरान बर्फीली हवाओं का सामना करते हुए यात्री ठिठुर रहे हैं। प्लेटफार्म की फर्श भी ठंडी है।
विज्ञापन

ट्रेन लेट होने का सिलसिला जारी है। ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है। इसके चलते ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को ठंड में प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को बस्ती के रास्ते जाने वाली दरभंगा क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से 9:30 घंटे की देरी चली। ट्रेन के पहुंचने का समय रात 11:07 बजे का है, लेकिन देरी के चलते शनिवार को सुबह नौ बजे तक स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है।
गोरखधाम सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस ट्रेन नौ घंटे की देरी से चल रही है। सुबह 8.19 बजे बस्ती स्टेशन पहुंचने का समय था। विलंब होने से यह ट्रेन शाम को 5.44 बजे स्टेशन पहुंची। अयोध्या भटनी मेमो पैसेंजर 1:30 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस तीन घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ढाई घंटे, थावे एक्सप्रेस 3:30 घंटे, गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे व बाघ एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

यात्री सुरेंद्र कुमार, मो. समीम ने बताया कि गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा करनी है। भीषण ठंड में घर से सुबह ट्रेन के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर पहुंच गया। पता चला कि ट्रेन कई घंटे लेट है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे कोहरा कम होगा विलंब से चल रही ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलने लगेंगी। पहले से अब काफी ट्रेनें समय से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें