फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोहरे और सर्द हवा से बढ़ी कंपकंपी...सड़क पर सन्नाटा

विज्ञापन
शहर में कोहरा व ठंड के बीच सफर करते दिखे लोग संवाद
विज्ञापन
बस्ती। कड़ाके की ठंड व शीतलहर के बाद गलन के बीच जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह व शाम में गलन के साथ सर्द हवा लोगों को काफी परेशान कर रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

हालांकि सुबह कोहरे का असर कम दिखा। वहीं, दोपहर बाद हल्की धूप निकली। इसके बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। बादल कम होने की वजह से धूप का असर लोगों को महसूस हो रहा था। वहीं, बाद में फिर सूरज बादलों की ओट में छिप गए। हल्की धूप के बाद पार्क व स्टेडियम में बच्चे खेलते दिखे। मंगलवार की रात मे कोहरे का असर बहुत ही कम था, लेकिन रात में गलन थी।
बुधवार को कोहरे का असर कम दिखा। ठंड व सर्द हवाएं लोगो को ठिठुरने पर विवश कर दे रही थी। लोग अलाव व हीटर के पास दुबके नजर आए। एक बजे धूप निकली। हल्की चटख धूप थी। जिससे लोगो ने थोड़ा ठंड से राहत पाई। शाम को गलन बढ़ गई। धीरे-धीरे कोहरा छाने लगा। सड़कों पर आवागम कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें