फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कटान से गांवों को बचाने में जुटा बाढ़ खंड... बढ़ाई गई निगरानी

Tue, 26 Aug 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों को कटान से बचाने के लिए बाढ़ खंड अमला सक्रिय हो गया है। क्षेत्र के पकड़ी संग्राम, कल्यानपुर के पड़ाव के पास निगरानी बढ़ा दी गई है। यहां कटानरोधी कार्य भी तेजी के साथ किए जा रहे हैं। भीषण कटान से यह स्थल इस बार संवेदनशील हो गए हैं।
विज्ञापन

नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति अभी बनी हुई है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार जलस्तर में फिर बढ़ोतरी की आशंका है। हालांकि, सोमवार की शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 92.630 मीटर पर रिकार्ड हुआ है। यह खतरे के निशान 93.730 मीटर से दस सेंटीमीटर नीचे है।
नदी अभी स्थिर है। लेकिन बारिश के चलते जलस्तर में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। अति संवेदनशील गांव पकड़ी संग्राम के पास कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड की टीम जुटी हुई है। ईंट के रोड़े से भरी बोरियों को नदी के मुहाने पर डाला जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य सहायक कटानरोधी उपकरण भी प्रयोग में लाए जा रहे हैं। गांव के तेज नारायन निषाद, दुर्गा, रामजीत आदि लोगों ने बाढ़ खंड द्वारा देर से काम शुरू किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि यदि समय रहते काम शुरू हुआ होता तो शायद बीते पखवारे नदी के कटान से झोपड़ी, कुआं, जमीन आदि बच जाती। अभी भी यदि कटान रोकने का कोई ठोस व मजबूत काम नहीं
हुआ तो इसे रोक पाना मुश्किल है। वहीं विकास क्षेत्र के केशवपुर, रानीपुर कठवनियां, पड़ाव, नरसिंहपुर, खेमराजपुर कन्हईपुर, अर्जुनपुर आदि जगहों पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस संबंध में घघौवा बाढ़ चौकी पर तैनात जेई राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। संवेदनशील स्थलों पर कटान रोधी कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। तटबंध पर रेनकट को भरने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें