फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाढ़ से बचाव के लिए हुआ पूर्वाभ्यास

Fri, 27 Jun 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को बाढ़ आपदा से बचाव के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। हर्रैया और सदर तहसील के संवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर, बीडी बांध, माझा कला और खुर्द में बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित निकालकर शरणालय तक पहुंचाने और राहत कार्य करने का पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें प्रशासनिक अफसर, कर्मचारी, पीएसी एवं पुलिस के जवान भी शामिल रहे। हर्रैया संवाद के अनुसार एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान पूरी टीम के साथ बीडी बांध पर बरसाव गांव के पास पहुंचे। यहां बाढ़ शरणालय पर जुटे ग्रामीणों को बाढ़ राहत इकाई लखनऊ की टीम ने बचाव कार्य के लिए प्रशिक्षित किया। टीम ने बाढ़ की तैयारियों का फीडबैक भी लिया। वहीं कटरिया- चांदपुर तटबंध के पास एकत्र ग्रामीणों को बाढ़ आपदा से बचने के तौर- तरीके बताए गए। एसडीएम मनोज प्रकाश, नायब तहसीलदार शौकत अली, रवि कुमार, लेखपाल अशोक कुमार, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। कलवारी संवाद के अनुसार माझा खुर्द घाट पर कलवारी पुलिस तथा 30 बटालियन पीएसी और लखनऊ की बाढ़ राहत इकाई के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को डूबते हुए लोगों को बचाने का तरीका बताया। इसका अभ्यास भी कराया गया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। सल्टौआ संवाद के अनुसार अमरौली शुमाली गांव में माॅकड्रिल का आयोजन कर ग्रामीणों को बाढ़ आपदा बचने एवं सर्प दंश के बाद बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। एसडीएम रश्मि यादव, चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कन्नौजिया, प्रभारी निरीक्षक सोनहा मोतीचंद राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें