फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुबखरा गांव में फार्म हाउस में मिले अजगर के पांच बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के दुबखरा गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सेना के पूर्व कर्नल केसी मिश्रा के फार्म हाउस में एक साथ अजगर के पांच बच्चे दिखाई दिए। फार्म हाउस के कर्मचारियों ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी को सुरक्षित पकड़ लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को फार्म हाउस के कर्मचारी रोज की तरह काम पर थे, तभी उन्हें परिसर में एक जगह पर पांच अजगर के बच्चे रेंगते हुए दिखाई दिए। कर्मचारियों ने बिना घबराए और बिना उन्हें किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाए, बड़ी सावधानी से सभी बच्चों को एक डिब्बे में बंद कर दिया और इसकी सूचना फार्म हाउस के मालिक पूर्व कर्नल केसी मिश्रा को दी। पूर्व कर्नल ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी पांचों अजगर के बच्चों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए साथ ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें