फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डंपर ने कार में मारी टक्कर बाल-बाल बचे पांच लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के मकदा पड़िया गांव के पास शनिवार की दोपहर बाद डंपर चालक ने कार के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक डंपर खड़ा कर भाग गया। पुलिस डंपर को थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, रुधौली कस्बे के गौरव सोनी पत्नी नीलू वर्मा की जांच कराने कार से बस्ती जा रहे थे। मकदा पड़िया के पास डंपर चालक ने कार में टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही कार के पीछे वाला हिस्सा अंदर की तरफ टूट कर धंस गया और शीशा आगे वाली सीट तक जा कर बिखर गया।
कार में सवार कार चालक सिद्धार्थ नगर जिले के डिढ़ई थाना क्षेत्र के कड़सरा गांव निवासी देवेन्द्र कुमार मिश्रा, रुधौली के गौरव सोनी, गौरव की पत्नी नीलू वर्मा, मां अनीता सोनी, बेटी अनन्या सोनी बाल-बाल बाल-बाल बच गए। गौरव ने बताया कि हादसे के वक्त डंपर चालक नशे में था। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी सुलह-समझौते की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें