फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एलटीटी एक्सप्रेस में फर्जी ई-टिकट पर सफर करते पकड़े गए पांच यात्री

विज्ञापन
फर्जी ई टिकट से यात्रा करते यात्रियों को आरपीएफ पुलिस ने पकड़ा-संवाद
विज्ञापन
बस्ती। आरपीएफ पुलिस टीम को स्पेशल टास्क टीम ने रविवार की रात करीब डेढ़ बजे गोरखपुर से चलकर मुंबई जाने वाली गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन में फर्जी ई-टिकट पर यात्रा कर रहे पांच यात्रियों को बस्ती रेलवे स्टेशन पर पकड़ा है। जिस टिकट पर वे यात्रा कर रहे थे वह अन्य लोगों के नाम से बुक था।
विज्ञापन

जब इनका आधार कार्ड और क्यूआर कोड का मिलान किया गया तो परिवर्तित पाया गया, सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गए यात्री गोरखपुर, सिद्धार्थनगर और बस्ती जिले के रहने वाले हैं।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा ने बताया कि स्पेशल टास्क टीम प्रभारी निरीक्षक अजमेर सिंह यादव के पर्यवेक्षण में मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ लोग फर्जी ई-टिकट से यात्रा करने वाले हैं। स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव, कांस्टेबल गिरीश चंद्र निषाद, विद्यासागर मिश्र और पप्पू प्रसाद ने ट्रेन के एस-1 कोच से पांच यात्रियों को कोच से पकड़ लिए।
विज्ञापन

सभी का टिकट बस्ती रेलवे स्टेशन से मुंबई एलटीटी तक स्लीपर कोच में था और बस्ती से बैठने के लिए बोर्डिंग किया गया था। जिन टिकट पर यात्रा करने वाले थे, वह टिकट किसी अन्य व्यक्तियों के नाम से बुक था। जब इनका आधार कार्ड और क्यूआर कोड का मिलान किया गया तो परिवर्तित पाया गया। पकड़े गए यात्रियों की पहचान हरिराम ग्राम गोबरईया थाना गगहा जिला गोरखपुर, अब्दुरहमान ग्राम नासिरगंज थाना मोहना जिला सिद्धार्थनगर, इनमुल्लाह चौधरी और अफजल हुसैन ग्राम मेनभरिया थाना इटवा जिला सिद्धार्थनगर और कुलदीप ग्राम हथियाव कलां थाना लालगंज जिला बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए यात्रियों ने बताया कि रिश्तेदार के माध्यम से उन्होंने टिकट लिया था।
उन्हें किसके माध्यम से टिकट बना है इसकी जानकारी नहीं है। बताया कि कोई दलाल है, उसी के माध्यम से टिकट महंगे दामों पर मिला है। सभी ने टिकट का पैसा यूपीआई से भुगतान किए हैं।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला है कि रिजर्वेशन टिकट 60 दिन पहले निकाला गया है। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को रेलवे मजिस्ट्रेट गोरखपुर में प्रस्तुत होने का निर्देश दिया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक राजकुमार पाठक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें