पांच और बंदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
बस्ती। जिला कारागार में पांच और बंदियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
शनिवार को 170 बंदियों के नमूनों की जांच कराई गई थी। जिले में अब तक 5254 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं पहले से संक्रमित लोगों में से 40 की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में 115 केस एक्टिव हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 575 की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
जिले में 20 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 14, हर्रैंया में चार तथा भानपुर और रुधौली में एक-एक स्थल कंटेनमेंट घोषित है। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 296570 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 295995 की रिपोर्ट मिल चुकी है। 290741 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है।