बस्ती। रुधौली व परशुरामपुर पुलिस ने पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। रुधौली के एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि महुआ निवासी जयदीप निषाद और राहुल निषाद पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में पता चला है कि दोनों गिरोह बनाकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए चोरी नकबजनी जैसा अपराध कारित करता है। परशुरामपुर पुलिस ने गोवंश के अवैध परिवहन में पकड़े गए संतकबीरनगर के तीन तस्करों पर गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सरगना सूरज उर्फ छोटू उर्फ अब्दुल्ला निवासी अवघटवा परशुरामपुर अपने गुर्गों के साथ अवैध रूप से गोवंश जानवरों की तस्करी करता है। इसके साथ हर्रैया के खम्हरिया सुजात निवासी सिद्दीक और संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार निवासी सद्दाम भी शामिल हैं। संवाद