फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में धरना देने पर सपा जिलाध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में धरना देने पर सपा जिलाध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। थाने में धरना देने के बाद पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव, कक्कू शुक्ल, नसीबुल्लाह, श्याम यादव प्रेम सागर समेत पांच लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों को बहादुरपुर ब्लॉक पर सपा समर्थित उम्मीदवार के लिए पर्चा खरीदने जाते समय नगर थाने के बेलाड़ी के पास पुलिस ने पकड़ा।
सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव समेत 27 नामजद और 175 अज्ञात लोगों पर कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने, लोक सेवक के कार्य में बाधा पहुंचाने, भय उत्पन्न करने, सेवन क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट्स सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई से समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायन उर्फ कक्कू शुक्ल पर मंगलवार को हमला करने के विरोध में कलवारी थाने में धरना देने के मामले में नया मोड़ आ गया है। नगर, कलवारी, कप्तानगंज थाने समेत कई थानों की पुलिस की मौजूदगी में गिरफ्तार इन आरोपितों को कप्तानगंज थाने पर ले जाया गया।
दोपहर करीब 11 बजे तक सपाइयों का जमावड़ा लगने लगा, जिन्हें पुलिस खदेड़ती रही। पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, पूर्व महासचिव बृजेश मिश्र आदि कुछ नेताओं ने जिलाध्यक्ष से मिलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी थाने के भीतर जाने से रोक दिया। इस दौरान माहौल काफी गरम हो गया। बाद में सीओ कलवारी, सीओ हर्रैया, तहसीलदार सदर आदि अधिकारियों की मौजूदगी में सभी का कोरोना समेत अन्य चिकित्सीय जांच कराई गई।
विज्ञापन

उसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नामांकन दाखिल कराने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें