फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आए पांच घर, गृहस्थी के सामान जलकर बर्बाद

विज्ञापन
गौर थाने क्षेत्र आमा गांव में लगी आग बुझाते लोग। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
आग की चपेट में आए पांच घर, गृहस्थी के सामान जलकर बर्बाद
विज्ञापन

टिनिच (बस्ती)। गौर थाने के टिनिच चौकी क्षेत्र के आमा गांव में लगी आग की चपेट में पांच घर आ गए। घरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर बर्बाद हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत के तौर पर सभी पीड़ित परिवारों को राशन तथा अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया। गांव में राम अवतार, बब्बन, मुन्ना, जमुना, राम भरथ का अगल-बगल फूस के मकान थे। सभी परिवारों की पूरी गृहस्थी का सामान इन्हीं मकानों में थे। सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। चूंकि अधिकांश परिवारों के लोग खेती और मजदूरी का काम करने बाहर गए थे। इस लिए कोई आग की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

बर्तन, राशन, पासबुक, चारपाई, साईकिल, कपड़ा, नगदी, जेवर, बॉक्स आदि सामान जल गए। आग बुझाने में तब दिक्कत हुई, जब लोगों को पता चला कि अंदर रसोई गैस का सिलिंडर है। गांव के दिलावर ने सिलिंडर को निकाल कर बगल पानी के गड्ढे में फेंक दिया। चौकी प्रभारी टिनिच जय प्रकाश चौबे तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहयोग से आग बुझवाई। लेखपाल सचिन श्रीवास्तव ने नुकसान का आकलन किया। गांव के अमित सिंह, श्रीराम पांडेय, यशोदानंद आदि ने पीड़ितों की मदद की। चौकी प्रभारी जयप्रकाश चौबे ने पीड़ितों को राशन दिया।
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के देवमी गांव के बगल सिवान में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। राजेंद्र चौधरी का काट कर रखा एक बीघा गेहूं के बोझ जल गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आसपास रखी गेहूं की बाकी फसल किसी तरह बच पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें