बारात से वापस लौट रहे थे बिन्नी गांव निकट बुलेरो हुई दुर्घटना ।
बृहस्पतिवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने जिले में जानमाल का नुकसान पहुंचाया। दीवार ढहने, पेड़ गिरने जैसी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह से अधिक लोग जख्मी हो गए। सबसे बुरा प्रभाव बिजली व्यवस्था पर पड़ा।
लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक धौरूखोर में एक झोपड़ी पर पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आकर रीता देवी की मौत हो गई। वहीं बरतानिया गांव में दीवार ढहने से श्यामराजी दब गईं। जब तक लोग बाहर निकालते दम तोड़ चुकी थीं। लालगंज कस्बे में ही अमरौना गांव से जगदीश चौधरी के घर बारात आई थी। वहां से सात बाराती बोलेरा से वापस घर जाने लगे। बन्नी पुर के पास आंधी के चलते बोलेरो पेड़ से टकरा गई। चालक खरवनियां निवासी राम संवारे की मौत हो गई। अमरौना के वशिष्ट, बृजलाल, महेश, घनश्याम, पिल्लू घायल हुए हैं। महसो प्रतिनिधि के मुताबिक नरौली गांव में स्कूल की दीवार ढहने से वहां सो रहे राम स्वारथ यादव की मौत हो गई। गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार कलवारी क्षेत्र के डेल्हवा गांव में दूध डेरी की दीवार व टीनशेड गिरने से महातम की दबकर मौत हो गई।