संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। ब्लाॅक क्षेत्र के मनरेगा श्रमिकों काे दो माह से भुगतान न मिलने से उनके सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 86 ग्राम पंचायतों में कार्य कराने वाले मजदूरों को 25 नवंबर 24 से भुगतान नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि बहादुरपुर ब्लाॅक क्षेत्र के श्रमिकों का बकाया पांच करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक है।
श्रमिकों का कहना है कि मजदूरी न मिलने के कारण रोटी-दाल का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। महाकुंभ स्नान की भी इच्छा पूरी नहीं हो पा रही है। जल्दी मजदूरी मिल जाती तो वे लोग भी महाकुंभ ने स्नान कर लेते। श्रमिक रामगोपाल, शिवशंकर, हरिहर, श्याम सुंदर, संतोष, कुमारी देवी, सोमना, सरोजा आदि ने बताया कि दो माह से भुगतान नहीं मिला है। मजदूरी के बारे में जब भी प्रधान, सचिव व ब्लाॅक पर बात करते हैं तो बताया जाता है जल्द ही मिल जाएगा।
-