फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरवनपुर में आग से पांच बीघा गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
सरवनपुर पाण्डेय गांव के पास जल रही गेंहू की फसल-संवाद
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सरवनपुर पांडेय-चिवटहवा मार्ग पर शनिवार को दिन में करीब 10 बजे अचानक गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे सरवनपुर पांडेय निवासी शिवदास वरुण की लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आगे फैलने से रोका जा सका, जिससे अन्य किसानों की फसल बच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें