लालगंज के गौरा धुंधा गांव में जली गेहूं की फसल:संवाद
लालगंज। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रविवार को दोपहर में विद्युत तार से निकली चिंगारी और अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते पांच बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया।
पहली घटना लालगंज थाना क्षेत्र के गौराधुंधा गांव की है। जहां खेत के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी विद्युत तार से दिन में लगभग 11:30 बजे चिंगारी निकलने से गेहूं की फसल में आग लग गई। किसान विनोद चौधरी का लगभग डेढ़ बीघा, रविंदर उर्फ कल्लू चौधरी का एक बीघा और जयसिंह चौधरी का एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के खिरहुआ गांव की है। जहां दिन में लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। किसान शाह मोहम्मद का एक बीघा गेहूं जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी। संवाद