रुधौली। थाना क्षेत्र के तिगोड़िया में हुए प्रतिमा विवाद के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने नामजद अलीमुद्दीन, रियाज अहमद, मुबारक अली, तहसील राजा और अतीकुर्रहमान को जेल भिजवा दिया। दो आरोपियों को सोमवार को भी गिरफ्तार किया गया था। नौ नवंबर को थाना क्षेत्र के तिगोड़िया गांव में देर रात लक्ष्मी प्रतिमा ले जाने के दौरान धार्मिक स्थाल पर अबीर पड़ जाने पर दो समुदायों में विवाद व मारपीट हो गई थी। घटना के बाद गांव में कई थानों की पुलिस तैनात की गई थी। संवाद