फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से मछुआरे की मौत

Sat, 04 May 2019 12:45 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
बिजली गिरने से मछुआरे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी पूर्वी तट से उठे फैनी तूफान का असर यूपी के पूर्वांचल में पड़ा है। शुक्रवार को सुबह तेज धूप के बाद दिन चढ़ने के साथ बादल छाने लगे। अपराह्न दो बजे तक आसमान में बादल छा गए। सुबह से ही 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उधर, दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच बिजली गिरने से चपेट में आए मछुआरे की मौत हो गई।
विज्ञापन


सोनहा थाना क्षेत्र के डिडईमाफी गांव के 39 वर्षीय पतिराम गौतम घर से थोड़ी दूर स्थित चिरई बुजुर्ग गांव के तालाब में उस समय मछली के लिए कटिया लगाने गए थे। तेज हवा और बारिश के बाद भी जब पतिराम घर नहीं पहुंचे तो बच्चों ने खोजना शुरू किया। बड़ी बेटी लक्ष्मी खोजते हुए तालाब के पास पहुंची तो पतिराम अचेत अवस्था में पडे़ थे। कई बार बुलाने के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो वह रोती हुई अपने घर आकर पूरी जानकारी मां गुड़िया को दी। थोड़ी ही देर में गांव सहित आसपास के गांवों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना असनहरा चौकी इंचार्ज योगेश सिंह व प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा को दी। साथ ही तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। एसडीएम राजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जो सहायता होगी दिलाई जाएगी।मौसम विज्ञानियों का अगले 24 घंटे के भीतर बारिश और आंधी का अनुमान है। रविवार तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने का अनुमान है। इसके बाद स्थिति सामान्य होने की बात कही जा रही है। कृषि विज्ञानी डॉ एसएन सिंह के अनुसार आम, कटहल जैसे फसलों और गर्मी के मौसम की सब्जियां जो खेत में हैं, उन्हें नुकसान की आशंका है। उधर, मौसम में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट लोगों को गर्मी से राहत भी दिलाएगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार आम की फसल को आंधी आने पर नुकसान हो सकता है। इस परिवर्तन का खेती-किसानी पर खास असर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें