फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहले ढहाएंगे दुकान-मकान... फिर संवारेंगे सड़क और बागान

Sat, 02 Dec 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के प्रवेश मार्ग बड़ेवन से कंपनी बाग तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए पहले सड़क और मकान ध्वस्त किए जाएंगे। इसके बाद चमचमाती हुई सड़क बनाई जाएगी। सड़क के बीच में डिवाइडर और दोनों तरफ होगा हरा-भरा बागान भी विकसित किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। ढहाए जाने वाले निर्माण और स्थल चिह्नित किए जा चुके हैं। बस कुछ ही दिन में प्रशासनिक अमला बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने उतरेगा।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 16.58 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी मिली है। पहली किस्त के रूप में चार करोड़ 14 लाख 51 हजार रुपये शासन से पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को अवमुक्त भी कर दिए गए है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने वाली है।
बड़ेवन से कंपनी बाग तक 1.750 किमी लंबी सड़क चौड़ी होगी। डिवाइडर युक्त 18 मीटर चौड़ी हाट मिक्स प्लांट की सड़क बनेगी। सड़क के दोनों तरफ दो-दो मीटर चौड़ा हरियाली युक्त इंटरलॉकिंग फुटपाथ होगा। कुल मिलाकर सड़क की जद में 22 मीटर चौड़ी जगह अधिग्रहित की जानी है। इस चौड़ाई के दायरे में आने वाले सभी तरह के निर्माण ढहाए जाएंगे। बड़ेवन से कंपनीबाग के बीच आईटीआई गेट और वाणिज्यकर कार्यालय के बाहर स्थित आधा दर्जन दुकानें ढहाए जाने के लिए चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कटरा पानी टंकी के नीचे की आधा दर्जन से अधिक दुकानें, कटरा पुलिस बूथ, आवास विकास के प्रवेश द्वार का गेट, काली मंदिर, बीडीए चहारदीवारी, तहसील परिसर स्थित सरकारी आवास, कंपनी बाग पुलिस बूथ एवं कुछ निजी निर्माण भी ढहाए जाएंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शीघ्र ही दुकानदारों और सरकारी संस्थाओं को भवन ध्वस्तीकरण की नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद तोड़फोड़ शुरू हो जाएगा। इस कार्रवाई की सुगबुगाहट तेज होने से स्थानीय नागरिकों में हलचल बढ़ गई है। लोग यह पता लगाने में जुट गए हैं कि सड़क के चौड़ीकरण में कहां कौन सा निर्माण जद में आ रहा है।
डीएम के निर्देश पर हुआ सर्वे
बड़ेवन से कंपनी बाग तक फोरलेन सड़क के लिए डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। इसके तहत 22 मीटर चौड़ी जगह के बीच आने वाले सभी निर्माण चिह्नित किए गए हैं। इनसे संबंधित स्वामियों को नोटिस देने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है कि अधिकतर निर्माण अतिक्रमण के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इससे मुआवजा की गुंजाइश नहीं बन पा रही है।

वर्तमान में इस सड़क की स्थिति

लखनऊ-गोरखपुर हाईवे और लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली बड़ेवन-कंपनी बाग तक की सड़क आवागमन के लिहाज से संकरी महसूस की जा रही है। वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई महज सात मीटर है। आवागमन बढ़ने पर जाम की स्थिति बन जाती है। इस सड़क को डिवाइडर के साथ फोरलेन में तब्दील करने से आवागमन सुगम हो जाएगा।

18 मीटर चौड़ी होगी सड़क
बड़ेवन से कंपनी बाग तक बनाई जाने वाली नई सड़क 18 मीटर चौड़ी होगी। बीच में डिवाइडर होगा। दोनों तरफ आरसीसी नाला निर्माण और इंटरलॉकिंग फुटपाथ होगा। जिस पर हरियाली के लिए पौधे लगाए जाएंगे। सड़क चौड़ीकरण के जद में आने वाले 32 पेड़ चिह्नित किए गए हैं। इनकी कटान वन विभाग कराएगा। इसके बाद सड़क निर्माण पूरा होने पर फुटपाथ पर नए सिरे से पौधारोपण एवं हरियाली बिखेरी जाएगी। बागान की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी वन विभाग 20 साल तक निभाएगा। फोरलेन सड़क बनाने के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका निर्धारित की गई है। जल निगम को पाइप लाइन, बिजली निगम को पोल, तार एवं वन विभाग को पेड़ हटाने होंगे। इसके लिए संबंधित विभागों को डिमांड के हिसाब से पीडब्ल्यूडी ने धन भी मुहैया करा दिया है।
फव्वारा तिराहे की बढ़ाई जाएगी रौनक
फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान फव्वारा तिराहे की भी रौनक बढ़ेगी। यहां सघन अतिक्रमण हटाकर तिराहे का क्षेत्रपुल बढ़ाया जाएगा, ताकि वाहनों का आवागमन आसानी से हो सके। यहीं पर सड़क के किनारे स्थित काली मंदिर, फुटपाथ की दुकानें, तहसील और बीडीए की चहारदीवारी भी टूटेगी।

बड़ेवन से कंपनी बाग तक फोरलेन सड़क बनाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी होने वाली है। जगह खाली कराने के लिए संबंधित विभागों को डिमांड के हिसाब से धन मुहैया करा दिए गए हैं। अतिक्रमण का मसला भी जल्द हल होगा।
विज्ञापन




-अवधेश प्रसाद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें