पहले भजन-कीर्तन सुना फिर छका लंगर
छावनी। छावनी बाजार स्थित रेड़वल गुरुद्वारा में रविवार को शहीद बाबा दीप सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने पहले भजन-कीर्तन सुना, फिर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
जत्थेदार बाबा मोहन सिंह ने समागम में आए हुए लोगों को बताया कि शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्म तरन तारण में हुआ था। गजनी और अहमद शाह अब्दाली जब जुल्म कर रहे थे, तब बाबा दीप सिंह ने अमृतसर सरोवर के पास उनसे मुकाबला किया था। अहमद शाह मारा गया और बाबा शहीद हुए। बाबा ने सदैव अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। विश्व को भाईचारे का संदेश दिया। सरदार जगबीर सिंह ने अरदास और गुरु का लंगर वितरित किया गया।
मनोज यादव की भजन मंडली की ओर से शबद-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर दिनेश मिश्र, कामता प्रसाद, राम कुमार, विजय बहादुर, अजीत सिंह, प्रवीण सिंह सहित आस पास गांवों के काफी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।