फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहले गले में खराश...फिर जकड़ रहा वायरल संक्रमण

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचे मरीज संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में बदलाव के कारण जिले में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। गले में खराश और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब हजार मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उपचार करने के साथ ही ठंडी चीजों का सेवन नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे लोगों को बीमारियों जकड़ रही हैं। इस कारण ही जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है। हालांकि, शुक्रवार गुड फ्राइडे के चलते छुट्टी होने से ओपीडी 12 बजे तक चली। इसमें सबसे अधिक मरीज बुखार व गले में संक्रमण के मिले। सबसे अधिक मरीज को बुखार की शिकायत थी तो बाकी मरीजों को गले में खराश की शिकायत थी।
फिजिशियन डॉ. अखिलेश मद्धेशिया ने बताया कि मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। बताया कि मौसम बदलने पर धूप से आने के बाद ठंडे पानी और अन्य ठंडी के चीजों के सेवन से गले में संक्रमण हो जाता है। इसके बाद बुखार हो जाता है। इस तरह की परेशानी होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इसके अलावा वायरल बुखार के भी मरीज अधिक रहे, जांच कर दवाएं दी गई।
विज्ञापन

मरीज श्यामा ने बताया कि कई दिन से शरीर में दर्द की शिकायत है। जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए आई हूं। चिकित्सकों ने मौसम में बदलाव के कारण दर्द बताया है। मरीज अंश ने बताया कि पेट में दर्द हो रहा था और इसलिए जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें