पैकोलिया। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए विवाद में पुलिस ने 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
बस्थनवा गांव निवासी शिवकुमारी पाठक पत्नी संजय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जमीन संबंधित भूमिधरी गाटा पैमाइश के बावत गड़े पत्थरों को उखाड़ देने के संबंध में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर गांव के ही विपक्षी शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे रविन्द्र यादव, जगदेव यादव, जय प्रकाश व रामसुरेश, परमात्मा यादव, सावित्री और नीलम अपशब्द कहते उसे मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव के लिए दौड़े उसके पति संजय को भी मारा-पीटा और जान-माल की धमकी भी दी है।
वहीं दूसरे मामले में बेलभरिया गांव निवासी रेहान अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव के बाहर दक्षिण तरफ वह अपने खेत में झोपड़ी के पास पानी भर रहा था। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उसके भाई अब्दुल मजीद, गुलाम गौस उर्फ खुशी, गुलाम रसूल व शैनू आए और अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे बीच-बचाव के लिए दौड़ी उसकी पत्नी उमातुन्निशा आई उसे भी लोगों ने मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों मामलों में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद