फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पटाखा कारोबारियों ने खाली किया जीआईसी और आईटीआई परिसर...छोड़ गए कूड़ा

Fri, 24 Oct 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अप​शिष्ट फैलने से जीआईसी मैदान में सुबह टहलने के लिए भी नहीं बची जगह।
विज्ञापन
बस्ती। जीआईसी एवं आईटीआई का मैदान बुधवार को ही पटाखों की दुकान से खाली कर दिया गया। कारोबारी अपनी दुकान समेट कर चलते बने। पटाखों के गत्ते, प्लॉस्टिक, अपशिष्ट एवं अन्य कचरा मैदान में ही छोड़ दिया है। इसकी सफाई की व्यवस्था नहीं बनी। बृहस्पतिवार सुबह जब लोग मैदान में टहलने पहुंचे तो गंदगी देख हर कोई बाहर निकल आया।
विज्ञापन

जीआईसी में इस बार प्रशासन की अनुमति से धनतेरस के दिन से पटाखों की 50 से अधिक दुकानें सजाई गई थीं। पटाखा कारोबारियों को पांच दिन का अस्थायी लाइसेंस जारी किया गया था। लेकिन, यह सुनिश्चित नहीं किया गया कि सुरक्षा के साथ-साथ विद्यालय प्रांगण की विधिवत सफाई हो सके। पटाखा बाजार खत्म होने के बाद मैदान साफ दिखाई पड़े। बृहस्पतिवार को सुबह लोग जीआईसी और आईटीआई परिसर में टहलने पहुंचे तो यहां चारों तरफ गंदगी पसरी मिली। खुले मैदान में लोगों का कदम रखना मुहाल था। मैदान से बाहर आकर लोग सड़क पर टहलने लगे।
रंजीत कॉलोनी के दिवाकर सिंह ने कहा कि पहली बात तो पार्क, स्कूल मैदान में आतिशबाजी का बाजार लगवाना नहीं चाहिए। यह शहर का भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। बल्क में विस्फोटक यहां कभी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है। यदि कहीं हल्की सी लापरवाही होने पर पटाखों की दुकानों में आग भड़की तो स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा। जबकि बाबूराम ने कहा कि दुकान हटाने के बाद मैदान की सफाई होना चाहिए। एक दिन बाद स्कूल खुलने पर बच्चे और शिक्षक भी यहां आने लगेंगे। मैदान उनके खेलने कूदने के लिए हैं। इस गंदगी में कैसे कोई रह पाएगा। प्रदूषण के चलते बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जबकि शत्रुघ्न प्रसाद का कहना था कि पटाखों की बाजार शहर के दूर सुनसान क्षेत्र में दुकान लगवानी चाहिए, जहां लोगों का आना जाना कम रहे।
विज्ञापन

-
प्रमुख मार्गों पर भी पटाखों की दुकानों से फैली गंदगी
पांडेय स्कूल के निकट और दक्षिण दरवाजा से रेलवे स्टेशन मार्ग तथा हंडिया चौराहे के सर्विस मार्ग के निकट एक दर्जन से अधिक पटाखा कारोबारियों की दुकानें दीपावली के धूम सजी रही। लाखों लाख का कारोबार करने के बाद दुकान समेट तो गंदगी फैलाकर चलते बने। मुख्य सड़कों के किनारे पटाखों से निकले अपशिष्ट से सड़क और पटरी की सुंदरता बिगड़ गई हैं। हवा चलने के दौरान इसमें चिपके बारूद के कण भी उड़कर लोगों की आंखों में पड़ रहे हैं।
-
पटाखा बाजार के चलते जिन विद्यालय परिसरों में गंदगी पसरी है, उसे साफ कराया जाएगा। वैसे इसके लिए संबंधित कारोबारी की जिम्मेदारी देनी चाहिए। यदि कारोबारियों का सटीक पता चला तो उन्हें नोटिस दिया जाएगा। -अंगद गुप्ता, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें