फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संसाधनों से लैश अग्निशमन विभाग, फिर भी जोखिम बरकरार

Fri, 10 Mar 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
फायर स्टेशन हरैया बस्ती।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जनपद के 7309 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में कहीं से भी आग लगने की घटना पर पहुंचना चुनौती है। चार तहसील, 14 ब्लॉक के 1245 ग्राम पंचायतों के करीब पांच हजार गांव-मजरों तक पहुंचने के लिए सड़क के अलावा कई समस्याएं विभाग को झेलनी पड़ती हैं। इसमें पानी की सहज उपलब्धता और पहुंचने तक के रास्ते मुख्य हैं। शहर की कई गलियां ऐसी हैं, जहां दमकल की गाड़ी पहुंचना मुश्किल है। इसके बावजूद अग्निशमन विभाग खुद को सभी संसाधनों से लैस बता रहा है।
आंकड़ों की बात करें तो वर्ष- 2022 में कुल 441 अग्निकांड की घटनाएं हुई थीं, जिनमें छह करोड़ 13 लाख 28 हजार पांच सौ रुपये की संपत्ति की क्षति हुई थी। हालांकि दमकल विभाग की सतर्कता के चलते दो करोड़ 26 लाख 53 हजार पांच सौ रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया था।
विज्ञापन

आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिले में चार अग्निशमन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें जिला मुख्यालय के अलावा तीन तहसीलों भानपुर, हर्रैया, रुधौली में एक-एक केंद्र खोला गया है। इसके अलावा कलवारी क्षेत्र की अग्निकांड की घटनाओं में इस्तेमाल करने के लिए एक टीम कलवारी थाने पर तैनात की गई है।

पर्याप्त संसाधन मौजूद
इस समय अग्निशमन विभाग के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर चार बड़े फायर टेंडर और चार सौ लीटर पानी वाली दो गाड़ी उपलब्ध है। इनमें से मुख्यालय व तीनों तहसीलों पर एक-एक फायर टेंडर लगाया गया है। स्टाफ की बात करें तो मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अलावा उप अग्निशमन अधिकारी तीन, चालक पांच, लीडिंग फायरमैन चार और 65 फायरमैन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-मंगेश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

50 हजार की आबादी पर हो एक दमकल केंद्र
वर्ष 2007 में तत्कालीन प्रमुख सचिव जेएन चेंबर ने नए मानक तय करते हुए शासनादेश जारी किया था। इसमें 50 हजार आबादी पर एक फायर यूनिट तय की गई थी। शहरी क्षेत्र में पांच किलोमीटर पर एक यूनिट को अनिवार्य किया गया था, ताकि आग लगने पर निर्धारित पांच मिनट के भीतर दमकल पहुंच सके, लेकिन आग से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाली रिपोर्ट और आदेश को जमीनी हकीकत देने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से कोई योजना नहीं बनी।
-
जिले पर एक नजर
- तहसीलें - चार
- विकास क्षेत्र- 14
- क्षेत्रफल - 7309 वर्ग किमी
- कुल आबादी - 26 लाख
- थाना - 16
- फायर स्टेशन 4 (हर्रैया, रुधौली, कलवारी, मुंडेरवा)
-
खुद रहें सतर्क, ताकि हो सके सुरक्षा
- हवा का रुख देखकर आग जलाएं।
- बच्चों को माचिस आदि से न खेलने दें।
- चूल्हे की राख पूरी तरह से बुझाए बिना न फेंकें।
- शादी समारोह में चूल्हा ऐसी जगह जलवाएं जहां हवा न हो।
- घर, दुकान, संस्थान आदि में उपकरण लगाएं।
- ज्वलनशील वस्तुओं के पास बालू की बाल्टी रखें
- जलती बीड़ी-सिगरेट कहीं न फेकें।
- घटना होने पर तुरंत फायर सर्विस की मदद लें।
-
जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
पुलिस कंट्रोल रूम 112 नंबर
पुलिस कार्यालय 05542-246309, 05542-246904
9454418368, 9454400261, 9454401036
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें