फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकान में लगी आग, गैस सिलिंडर फटने से हड़कंप

Sat, 20 Sep 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर बाजार में आग बुझाते लोग - संवाद
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत क्षेत्र के राज मूर्ति तिराहे पर शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से पास ही स्थित अप्पू बंगाली की मिष्ठान की दुकान जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

दुकान में रखे गैस सिलिंडर में धमाका होने से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नगर विश्व मोहन राय पुलिस टीम व डायल-112 के साथ मौके पर पहुंचे।
इस बीच बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी। एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। बंगाली की यह दुकान वर्षों पुरानी है और यहां से आसपास के जिलों में मिठाई की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय कारीगर मिठाई बनाकर बाहर भोजन कर रहे थे, तभी शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें