फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत में लगी आग, दो बीघा गन्ना जला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के करमडाड़े गांव में रविवार दिन में दो बजे अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। इसमें दो बीघे गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। किसान कमला प्रसाद पांडेय ने बताया कि उनका दो बीघा गन्ना आग लगने से जलकर राख हो गया। जबकि, ओमप्रकाश का गन्ना भी आंशिक रूप से जल गया है। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के खेतों में भी किसान एकत्र हो गए। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी धूप के बीच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से रमाकांत पांडेय की गन्ने की फसल जलने से बचा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें