फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ढाबे पर खड़े एलपीजी से भरे टैंकर के केबिन में लगी आग, दो झुलसे

Mon, 02 Jun 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत, बस्ती। जिले के गोंडा बाॅर्डर के पास रविवार को ढाबे पर खड़े एलपीजी गैस भरे कैप्सूल ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। केबिन से धुआं निकलते देख लोगों ने शोर मचाया। आसपास के जुटे लोगों ने तत्काल पानी और बालू भर-भर कर केबिन पर फेंकना शुरू कर दिया। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने व ट्रक के केबिन में रखे कागजात बचाने के प्रयास में चालक रामू निवासी उतरौला जिला बलरामपुर और ढाबा संचालक विशाल यादव निवासी लोलपुर गोंडा झुलस गए।
गनीमत रही कि गैस लीक नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी। इस दौरान दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच फोरलेन पर एक लेन में आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के गुना जिले के विजयनगर रिफायनरी से एचपी का गैस भरा कैप्सूल ट्रक बिहार के मोतिहारी जा रहा था। अयोध्या पार करने के बाद लोलपुर के यादव ढाबे पर ट्रक खड़ा कर चालक रामू खाना खाने चला गया। उसके साथ ट्रक में उसकी बीबी और छह साल की बेटी भी थी। थोड़ी देर बाद ढाबा के कुछ लोगों ने ट्रक के केबिन से धुआं निकलते देखा तो शोर मचाना शुरू किया।
देखते ही देखते थोड़ी देर में आग की लपटे उठने लगी। एलपीजी कैप्सूल लदे ट्रक की केबिन में आग देख आसपास के दुकानदारों व सड़क से गुजर रहे वाहन चालक भी सहम गए और भगदड़ मच गई।
इस बीच कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाई और पानी का मोटर चालू करने के साथ ही बाल्टी में भरकर बालू फेंक कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इधर, जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष नवाबगंज विश्वास चंद्र चतुर्वेदी व सरयू पुल चौकी इंचार्ज संजीव सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने हाईवे के दोनों लेन पर आवागमन रोक दिया। लगभग आधे घंटे बाद बस्ती और गोंडा से फायर बिग्रेड टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एनएचएआई के क्रेन की मदद से वाहन को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। करीब एक घंटे बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें