फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किराने की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग

Tue, 18 Feb 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाल्टरगंज। कस्बे में किराने की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची हायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू करना चाहा, मगर उसके पहले सब कुछ जलकर राख हो गया।
कस्बे के रेलवे फाटक के पास निवासी शोभित गुप्ता किराने की दुकान करते हैं। रविवार को शोभित के भाई मोनू की शादी थी, इसलिए दुकान बंद थी। सोमवार दोपहर करीब दो बजे अचानक दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन

अगल-बगल के दुकानदारों ने जब दुकान से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना दुकानदार को दी। पूरा परिवार शादी के बाद वापस आकर अन्य रस्म को पूरा कर रहा था। इसी दौरान आग लगने की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जब तक दुकान खोलते तब तक अंदर रखा हुआ लाखों का सामान राख में तब्दील हो चुका था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, मगर शॉर्ट सर्किट की आग होने के कारण सावधानी के तहत पानी का प्रयोग नहीं किया। बिजली काटने के बाद लोगों ने जल रहे सामान पर पानी डालकर किसी तरह आग बुझाया। परिजनों का कहना है रात्रि में हम लोग खुशी-खुशी शादी का जश्न मना रहे थे, मगर हादसे से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें