फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sat, 25 Oct 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कुसौरा बाजार में दुकान में लगी आग बुझाती फायर ब्रिगेड - police
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार में बृहस्पतिवार की रात शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर के पास स्थित गुलाब चंद्र क्लॉथ स्टोर में दूल्हों के लिए तैयार आधुनिक कोट, पैंट और शेरवानी रखे थे।
दुकानदार गुलाब चंद्र ने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे वह दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि कुछ ही देर बाद दुकान के प्रथम तल पर आग लग गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम और अग्निशमन दल के साथ मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब पच्चीस लाख रुपये से अधिक का माल जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें