फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात कारणों से लगी आग, दो झोपड़ियां जलीं

Tue, 18 Feb 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। माझा मानपुर गांव में रविवार की रात करीब 10:35 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से गांव के दो लोगों की रिहाइशी झोपड़ी जल गई। एक भैंस भी झुलस गई है। जबकि झोपड़ी में रखा अनाज और कुछ अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के माझा मानपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद और राजाराम ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि रोज की तरह खाना खाने के बाद सब लोग सो रहे थे। तभी राजेंद्र प्रसाद की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बगल के राजाराम के जानवर बांधने झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया और वह भी जलकर राख हो गई।
गांव के लोगों ने किसी तरह से झोपड़ी में बंधी भैंस का रस्सी काटकर बाहर निकला, तब तक भैंस भी कुछ झुलस गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग को बुझाया। एसओ गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें