फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात कारणों से लगी आग, चार बीघा गेहूं जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर स्थित कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार बीघा गेहूं का फसल जल गया। जानकारी के अनुसार राम जानकी मार्ग से चकदहा गांव में जाने वाले सड़क के किनारे अज्ञात कारणों से लगी आग की लपटें दिखाई देने लगी जो देखते ही देखते इंद्रजीत तथा रामदीन निवासी चकदहा थाना कलवारी का चार बीघा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। पछुवा हवा चलने के कारण, ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। लेखपाल भास्कर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें