जिला अस्पताल चौराहे पर फायरकर्मी सैनिटाइज करते हुए।
- फोटो : BASTI
सैनिटाइज करने उतरी फायर ब्रिगेड की गाड़ी
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र के तुरकहिया वार्ड को सील कर दिया गया है। यहां कोरोना पांव न पसार सके इसके लिए पालिका की ओर से आठ और सफाईकर्मियों को लगाया गया है। वार्ड को सैनिटाइज करने के लिए पालिका की गाड़ियां तो दौड़ ही रहीं हैं, इसके अलावा फायर बिग्रेड के वाहन को भी लगाया गया है। इसके जरिए गलियों व घरों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
शहर के तुरकहिया वार्ड की आबादी करीब सात हजार है। पालिका की ओर से यहां नौ सफाईकर्मियों को तैनात किया गया था। वार्ड के एक युवक की कोरोना से हुई मौत के बाद यहां आठ और सफाईकर्मियों को लगाया गया है। लोगों से अपील की गई है कि सफाईकर्मियों का सहायोग करें। नगर पालिका के ईओ अखिलेश त्रिपाठी लगातार सफाईकर्मियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। सफाई इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि वे सफाई कार्य व सैनिटाइज किए जा रहे वार्डों का फोटो लेकर नियमित ग्रुप में भेजें।