ट्रांसफार्मर में लगी को बुझाते फायर बिग्रेड के कर्मचारी।
- फोटो : ramnagar news
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के अमारी बाजार में सोमवार की रात सात बजे 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफाॅर्मर धूं-धूं कर जलने लगा। आग की लपटे ऊंचाई तक उठने के कारण हड़कंप मच गई। लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बाधित कराए। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बता दें कि बिजली ट्रांसफाॅर्मर में अचानक भीषण आग लगने बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लगभग एक घंटे तक हड़कंप की स्थिति रही। ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने का मुख्य वजह उसमें ऑयल की कमी बताई जा रही है। इसके चलते ट्रांसफाॅर्मर गर्म होकर जलने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूख अख्तियार कर लिया। ऊंचाई तक आग की लपटें उठने लगी।
मौके पर विद्युत विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर कर्मियों की तत्परता से आसपास स्थित रिहायशी मकानों, दुकानों और अन्य विद्युत उपकरणों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया। संवाद