नगर बाजार। थाना क्षेत्र नगर बाजार में पानी की टंकी के निकट दाऊद अहमद के छप्पर के घर में शुक्रवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें साढ़े तीन क्विंटल गेहूं और घरेलू सामान जल गए। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संवाद